Let’s travel together.

4 जून के बाद गरीबों, मजदूरों की बनेगी लिस्ट… बालनगीर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

0 64

लोकसभा चुनाव के लिए चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब पांचवें चरण की लड़ाई तेज हो गई है. ओडिशा के बालनगीर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र बचाने का नारा दिया है और गरीबों की भागीदारी पर जोर दिया है. राहुल गांधी ने कहा हम एक क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं. आज तक ऐसा काम किसी ने नहीं किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है लेकिन हम करोड़ों को लाखपति बनाएंगे.

राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर दावा किया कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और इसके साथ ही गरीबों, मजदूरों और जररूतमंद महिलाओं की लिस्ट बन जाएगी. लिस्ट बनाने के साथ ही हमारी गारंटी स्कीम लागू हो जाएगी.

सरकार ने केवल 22 लोगों के लिए काम किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान एक बार फिर बीजेपी नेताऔं और प्रधानमंत्री मोदी पर संविधान और आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि आज की सरकार ने केवल 22 लोगों के लिए काम किया है, आम जनता के हित के लिए नहीं.

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने छात्रों का लोन माफ नहीं किया, किसानों का कर्जा माफ नहीं किया केवल अपने मित्र उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल 22 लोगों के लिए काम करते हैं. दलित, पिछड़ों को नहीं सुना जा रहा है.

जनता की आवाज नहीं सुनी जा रही है- राहुल

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में जिनकी सबसे ज्यादा आबादी है, उसके दर्द और जरूरतों पर आज ध्यान नहीं दिया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि आज जनता की आवाज को नहीं उठाया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं लेकिन यहां केवल तीन अफसर पिछड़े वर्ग के हैं, एक आदिवासी हैं और तीन दलित हैं. उन्होंने कहा कि सारे सरकारी फैसले नब्बे फीसदी अफसर लेते हैं.

जातिगत आरक्षण की मांग जारी रहेगी

राहुल गांधी ने इस दौरान आज देश में केवल बड़े लोगों की सुनी जाती है, सारी नीतियों उनके मुताबिक बनाई जाती है लेकिन कांग्रेस पार्टी अब इसमें बड़े बदलाव लाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि इसी सामाजिक बदलाव के लिए हमारी पार्टी सबसे पहले जातिगत आरक्षण की मांग करती है. राहुल गांधी ने इस दौरान एक बार फिर 5 न्याय की गारंटी के नारे दिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811