Let’s travel together.

हनीट्रैप की सीडी वाले बयान से पलटे कमलनाथ, बोले- मैंने पेन ड्राइव देखी जरुर थी लेकिन मेरे पास नहीं

121

भोपाल: हनीट्रैप की सीडी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व सीएम ने सीडी वाले बयान से पलट गए हैं। उन्होंने अपने बयान से किनारा करते हुए कहा कि पेन ड्राइव मैंने देखी थी, लेकिन मुझे अफसरों ने दिखाई दी। वो मेरे पास नहीं है।

पूर्व सीएम कमलनाथ आज PCC में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या हनीट्रैप की पेन ड्राइव आपके पास है? इस पर उन्होंने कहा- आप सबसे कहा था कि मैंने पेन ड्राइव देखी है। पुलिस अफसरों ने मुझे दिखाई थी। पेन ड्राइव और वो सब तो पुलिस के पास है। मैंने पुलिस से कहा था कि और जांच करो ये सही है या गलत है, क्योंकि आज के दिन कोई भी कुछ भी बना लेता है। मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता, जिससे मध्यप्रदेश की बदनामी हो। इसलिए ये जांच में पड़ा था। इसके आगे क्या हुआ? नहीं जानता।

मीडिया ने अगले सवाल में उसने फिर पूछा-आपकी सरकार के दौरान जो DGP थे, क्या उन्होंने CD दिखाई थी? मीडिया के अगले सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मैं भूल गया हूं। तीन-चार पुलिस अधिकारी आए थे। उन्होंने मुझे अपने लैपटॉप में दिखाया था। 1 मिनट 30 सेकंड का क्लिप था मैंने 30 सेकंड देखा। मैंने कहा था कि आप इसकी जांच कीजिए। ये मैं देखना नहीं चाहता। मैं पेन ड्राइव अपने पास नहीं रखना चाहता था। नेता प्रतिपक्ष ने सीडी अपने पास होने का दावा किया था, मीडिया के अगले सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि गोविंद सिंह को CD भाजपा वालों ने ही दी होगी।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने दावा किया था कि हनीट्रैप की सीडी उनके पास है, जिसमें कई भाजपा नेता और आरएसएस के लोग शामिल हैं। इसके बाद प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा ने चैलेंज किया था कि ऐसी कोई सीडी है, तो सामने लाइए। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज भी सामने आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811