Let’s travel together.

क्या सुबह उठते आपको भी है गुनगुना पानी पीने की आदत? जानिए फायदा है या नुकसान

0 160

खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए लोग सुबह गुनगुने पानी से अपने दिन की शुरूआत करते हैं. ज्यादातर फिटनेस कोच से लेकर सेलिब्रिटीज भी इस अपने दिन की शुरुआत इसी रुटीन के साथ करते हैं. सुबह उठते ही उन्हें गुनगुना पानी चाहिए होता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस रुटीन को ठीक नहीं मानते हैं. फायदे के साथ-साथ गुनगुने पानी के नुकसान भी हैं.

कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं आखिर सही क्या है. क्या गुनगुने पानी से अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए. तो आइए हेल्थ एक्सपर्ट से ही इसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं. डॉ. वरलक्ष्मी ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसके बारे में बताया है.

पानी पीने का तरीका

कई बार वेट लॉस करने या फिर स्किन को ग्लोइंग बनाने के चक्कर में पानी पीने की टार्गेट रखते हैं. वे पूरा दिन इसी रुटीन के साथ चलते हैं. लेकिन हेल्थ के लिहाज से ये ठीक नहीं है. डॉ. वरलक्ष्मी का कहना है कि पानी तभी पीना चाहिए जब आपको प्यास लगे. पानी पीने के तुरंत बाद सॉलिड चीजें न खाएं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इस बात में कोई शक नहीं है कि अपने दिन की शुरूआत गुनगुने पानी के साथ की जाए. लेकिन इसके साथ कुछ नियमों को फॉलो किया जाना भी जरूरी है. पानी हमेशा ब्रश करने के बाद ही पिएं. वर्कआउट करने से पहले पानी न पिएं. सुबह ब्रेकफास्ट के साथ आप थोड़ा गुनगुना पानी पी सकते हैं. हालांकि, 100ml से ज्यादा पानी न पिएं.

इन बातों का रखें ख्याल

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही 1 या 2 गिलास पानी पी लेते हैं. ऐसा करने से उनका मानना है कि पेट साफ होगा. लेकिन इसका नुकसान भी है कि रातभर में आपके मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं. सुबह बिना मुंह साफ किए यही बैक्टीरिया आपके पेट में चले जाते हैं. इस कारण कई परेशानियां बढ़ती हैं.ऐसे में आप गुनगुना पानी हमेशा ब्रश करने के बाद ही पिएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811