Let’s travel together.

वन मंडल अधिकारी छतरपुर की कार्यप्रणाली से नाराज वनरक्षक सामूहिक अवकाश पर पहुंचे

0 307

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

वन मंडल बक्सवाहा के सभी वनरक्षक वन मंडल अधिकारी छतरपुर की कार्यप्रणाली से वर्तमान में आहत होकर कार्य करने में असहज महसूस कर रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने एक सामूहिक ज्ञापन वन मंडल अधिकारी एसके सचान को दिया ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि वन मंडल अधिकारी छतरपुर के द्वारा हम लोगों को शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक तरीके से परेशान किया जा रहा है डीएफओ छतरपुर के द्वारा झूठी शिकायत के आधार पर बिना सही जांच कराएं मनमाने तरीके से कार्यवाही की जा रही है जो कि अनुचित है जो कर्तव्यपराणय बन अमले का मनोबल गिराती है जो झूठी शिकायतकर्ताओं का बल बढ़ाती है। हम सभी वन रक्षकों को ऐसा प्रतीत होता है कि डीएफओ छतरपुर के द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर ऐसी कार्यवाही की जा रही है डीएफओ द्वारा समय से श्रमिकों का भुगतान न करने के कारण हमारे ऊपर भी श्रमिकों के द्वारा भुगतान के लिए दुर्व्यवहार कर बेज्जती की जा रही है। उड़नदस्ता दल वर्तमान में बन अमले की जब्ती आदि की कार्यवाही में सहयोग कर मात्र एक जांच एजेंसी के रूप में डीएफओ के इशारे पर कार्य कर रहा है जो कि अनुचित है वन मंडल अधिकारी छतरपुर कि उपरोक्त कार्यप्रणाली के कारण कर्मचारी पक्षाघात एवं हृदयाघात के शिकार हो रहे हैं इस परिस्थिति को देखते हुए हम सभी वन रक्षक ने कार्य ना कर पाने के कारण 1 फरवरी से सामूहिक अनिश्चितकालीन अवकाश लिया है वनरक्षक द्वारा कहा गया कि अगर वन मंडल अधिकारी छतरपुर में अपना रवैया नहीं सुधारा तो हम लोगों के द्वारा वन परिक्षेत्र में सहायक वित्त एवं बीटो के अंतर्गत किसी भी प्रकार की वन हानि होती है तो उसके जिम्मेदार डीएफओ छतरपुर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811