Let’s travel together.

दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर बन रहा है रेलवे ब्रिज,आमजन को होगी सुविधा

0 204

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर बन रहा है रेलवे ब्रिज जिससे आम नागरिकों को रेलवे ट्रैक पार करने में होगी आसानी बता दें कि कुछ साल पहले ग्राम अंबाड़ी छपराई के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है रेलवे पटरियां पार करके बीमार और गर्भवती महिलाओं को तो ले जाना आम बात थी।

मामला है रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंबाडी छपराई के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक का। यहां कुछ साल पूर्व ही रेलवे विभाग ने रेलवे फाटक पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। जिसकी खुलने की मांग कई दिनों से ग्रामीणों कर रहे हैं । कई किसानों की जमीन रेलवे लाइन के उस पार पड़ती है किसानों को आने-जाने और अपने वाहन को उस पार ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस रेलवे फाटक से 6 गांव के ग्रामीण रेलवे पटरियां पार करते हैं। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था बता दें कि केमखेड़ी, घोड़ाचौक, पिपरई, कालीटोर, शक्ति, मुनारा आदि गांव के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर अपने जरूरी काम के लिए भोपाल, विदिशा, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज आदि जगह जाते हैं। कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज रेलवे ट्रक को पार करते थे जिससे उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता था भोपाल से बीना तक चलने वाली ट्रेनें इसी मार्ग से होकर गुजरती है इस लाइन पर हर 15 मिनट मैं एक ट्रेन निकलती है ग्रामीणों को रेलवे पटरी पार करना जान जोखिम में डालना जैसा था अंबाड़ी छपराई रेलवे फाटक बंद होने से इन ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था रेलवे ट्रैक पार करने में जान का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं रेलवे विभाग ने अंडर पुलिया निर्माण कर दी हैं। मगर उसमें भी बरसात के मौसम में कमर कमर पानी भर जाता है। जिससे वाहन निकलना तो दूर की बात है पैदल निकलना भी मुश्किल था। अब ऐसे में कई ग्रामीण दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर 6 महीने से लगातार रेलवे ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है ब्रिज का कार्य अब अंतिम दौर में है रविवार को बड़ी-बड़ी दो जेसीबी से दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ब्रिज रखा जा रहा है जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों की रेलवे ब्रिज की सुविधा मिल सकेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811