Let’s travel together.

रायसेन में 10 जनवरी को होगा भाजपा का मीडिया संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग

0 193

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, संगठन प्रदेश महामंत्री श्री हितानंद शर्मा होंगे वर्ग में शामिल

रायसेन।। भारतीय जनता पार्टी निर्देशानुसार भाजपा मीडिया विभाग के भोपाल संभाग व नर्मदापुरम संभाग का संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग रायसेन जिले के शगुन गार्डन में 10 जनवरी को आयोजित होगा। प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, श्री ब्रजगोपाल लोया, महामंत्री श्री रामकुमार साहू, कार्यालय मंत्री श्री मोहन चक्रवर्ती, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने वर्ग स्थल का निरीक्षण किया।
प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारियों ने शगुन गार्डन में पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग 10 जनवरी दिन मंगलवार को प्रातः 9 बजे से रायसेन जिले के शगुन गार्डन में संपन्न होगा। संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी श्री विजय दुबे, जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा सहित प्रदेश के अन्य वक्ता एवं भाजपा मीडिया विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे साथ ही भोपाल व नर्मदापुरम संभागों में निवासरत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सह मीडिया प्रभारी, सभी मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडलों के भाजपा मीडिया प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा अपनी मीडिया टीम को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक संभाग में कर रही है। पार्टी की विचारधारा की विकास यात्रा, बढ़ता भारत बढ़ता मध्यप्रदेश, समाचार निर्माण, मीडिया के कार्य व व्यवहार जैसे बिषयों पर विस्तार से इस प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811