Let’s travel together.

एकल अभियान मध्य भारत भाग बैठक गुना में हुई संपन्न

0 171

मिशनरियो से एकल कार्यकर्ता लड़ रहा हे जिस कारण गांव में धर्मांतरण रुका

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

देशभर के वनवासी क्षेत्रों में संचालित एकल विद्यालयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चलो गांव की ओर अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र के लोग अंचल में और अंचल के लोग ग्रामीण वनवासी क्षेत्रों तक पहुंचकर एकल विद्यालयों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के काम करेंगे। नगरीय क्षेत्रों में संगठन संपर्क करके वनवासी क्षेत्रों से जोड़ा जा रहा हे। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजाति समाज के सभी बच्चों को पंचमुखी शिक्षा एवं खेलकूद के माध्यम से उनके सर्वागीन विकास की चिंता एकल कर रहा हे। साथ ही मिस्नारियों से एकल का कार्यकर्ता लड़ रहा हे। और जिस कारण से गांव में धर्मांतरण रुका हुआ हे। उक्त बात एकल अभियान मध्य भारत भाग समीक्षा बैठक में अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही गई। मध्य भारत भाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी विकास जैन ने बताया कि एकल अंचल कार्यालय सोनी कालोनी पर शुक्रवार को मध्य भारत भाग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समापन दिवस पर बैठक में भाग अध्यक्ष महेश सोलंकी, एकल अंचल अध्यक्ष बुंदेल सिंह यादव, मध्य भारत भाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी प्रभारी विकास जैन, भाग महिला समिति अध्यक्ष आशा रघुवंशी, संभाग प्रशिक्षण प्रमुख विजय सिंह वनवासी, संभाग व्यास संजय शरण, भाग अभियान प्रमुख सुखदेव सिंह पाल, भाग प्रशिक्षण प्रमुख नारायण सिंह ठाकुर, ग्राम स्वराज प्रमुख विनोद कुमार, भाग कार्यालय प्रमुख नारायण सिंह लोधी, मंचासीन रहे। बैठक में एकल अंचल अभियान प्रमुख सहित एकल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमे मध्य भारत भाग के 7 अंचल शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, डबरा, दतिया, होसंगावाद,रायसेन सहित गुना अंचल के अभियान प्रमुख एवं अंचल कार्यालय प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पिछले कार्य की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर जवाब दारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। जिसमे 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस कार्यक्रम के तहत एकल विद्यालयों में योग कार्यक्रम किए जाएंगे। एवं 26 जनवरी पर झंडा वंदन का कार्यक्रम एकल के सभी विद्यालयों पर किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811