Let’s travel together.

स्व.विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता’दूसरे दिन तीन मैच हुए

0 417

दूसरे दिन शिवा इलेवन पाथाखेड़ा, बाबा इलेवन पाथाखेड़ा, ड्रीम इलेवन सारनी अपने ग्रुप के मैच जीतकर सुपर सोलह मे पहुची

सचिन अग्रवाल

सारणी।स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउंड में आयोजित जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति में होने वाले राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, जी पी सिंह , सुधा चन्द्रा,नन्हें सिंह, भीम बहादुर थापा ,नागेंद्र निगम ने बताया की प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रुप ए के तीन मैच खेले गए।

इस अवसर आयोजन समिति के प्रमोद सिंह , किशोर डेहरिया, खुशीलाल पवार, अजय प्रजापति ,सुभाष सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, शुभम जैन, योगेश बर्डे, अंजनी सिंह ,संजीत चौधरी, लक्ष्मण साहू, चांद अंसारी ,राजा गोहे,अमित अग्रवाल, राजा गोहे, राजा पण्ड्राग्रे,, लक्ष्मण साहू ,राहुल बर्दे, समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

आज तीन मैच खेले गये पहले मैच ड्रीम इलेवन सारनी एवं दी यंगस्टर पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दी यंगस्टार पाथाखेड़ा ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 76 रन बनाएं। जवाबी पारी खेलते हुए ड्रीम इलेवन सारनी ने 4 विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच 6 विकेट से यह मैच जीत लिया।

दूसरा मैच बाबा इलेवन पाथाखेड़ा एव ड़ी इलेवन सलैया के बीच खेला गया। टाँस जीत कर ड़ी इलेवन सलैया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 72 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए बाबा इलेवन पाथाखेड़ा 6 ओवर मे दो विकेट खोकर 77 रन बना कर मैच आठ विकेट से मैच जीत लिया।

आज का तीसरा मैच रेड जोन पाथाखेड़ा और शिवा इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड जोन ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 94 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए शिवा 11 पाथाखेड़ा ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 98 रन बनाकर यह मैच सात विकेट से जीत लिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण एचएमएस के महामंत्री अशोक नामदेव फुटबाल के जाने-माने खिलाड़ी राम जनम सिंह द्वारा दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811