Let’s travel together.

मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में गड़बड़ी पर राजगढ़ के जिला आपूर्ति अधिकारी,दो फूड इंस्पेक्टर को किया निलंबित

0 180

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेश वर्मा और फूड इंस्पेक्टर खिलचीपुर जसराम जाटव और एक अन्य फूड इंस्पेक्टर सुरेश गुर्जर को सस्पेंड कर दिया है। इन अधिकारियों के विरुद्ध यह कार्यवाही खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत के बाद की गई है। मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त गुलशन बामरा और कलेक्टर राजगढ़ को बुलाकर कहा है कि एफआईआर का मतलब खानापूर्ति नहीं एफआईआर का मतलब जेल जाना होना चाहिए। जिन्होंने सरकारी अनाज की कालाबाजारी की है उन्हें किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही की जाए। शिकायत में बताया गया था कि 10 किलो के बजाय 1 किलो अनाज देखकर गरीब राशन कार्ड धारकों को वापस लौटा दिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811