Let’s travel together.

जिला अस्पताल के पोस्‍टमार्टम कक्ष में बदइंतजामी का आलम, शव की आंख कुतर गए चूहे

124

सागर। जिला अस्पताल के पोस्‍टमार्टम कक्ष में किस कदर बदइंतजामी का आलम है, इसका एक नमूना बुधवार को देखने को मिला। यहां रखे एक शव की आंख ही चूहे कुतरकर खा गए। सुबह जब पोस्‍ट मार्टम के लिए शव को देखा गया तो उसकी एक आंख गायब थी। यह देख मृतक के स्वजनों ने आपत्ति जताई और हंगामा करना शुरू कर दिया। आखिरकार पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। पोस्‍टमार्टम के बाद स्वजन शव को अपने साथ गांव ले गए।जानकारी के मुताबिक आमेट गांव निवासी 32 वर्षीय मोती पिता बारेलाल गौंड को मंगलवार देर शाम अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया था। मोती मंगलवार को धवा गांव में खेती-किसानी का काम कर रहा था, तभी वह अचेत हो गया। स्वजनों को पता चलने पर वे उस जिला अस्पताल ले कर आए। यहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत मोती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम कक्ष भेजा गया। पीएम कक्ष में शव रखने के लिए दो फ्रीजर हैं, लेकिन दोनों के खराब होने की वजह से शव को टेबल पर रख दिया। शव रात भर पीएम कक्ष के टेबल पर रखा रहा। सुबह जब पीएम के लिए डा. देवेश पटैरिया कक्ष में पहुंचे तो मृतक मोती गौंड के शव की एक आंख नहीं थी। वहीं मोती के स्वजनों ने भी देखा तो एक आंख गायब थी, उससे खून निकल रहा था। डा. पटेरिया का कहना है कि संभवत: पीएम कक्ष में चूहा अंदर घुसा है, जिसने शव की आंख को नोंच लिया। वहीं आरएमओ डा. अभिषेक ठाकुर का कहना है कि पीएम कक्ष से शव की आंख नोंचे जाने का मामला सामने आया है। पीएम कक्ष शाम के बाद बंद कर दिया जाता है। वहां कोई आता-जाता नहीं है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। डा. ठाकुर का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत जिला अस्पताल का नया व आधुनिक पोस्टमार्टम कक्ष बनना है। यह काम शीघ्र ही शुरू होगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811