Let’s travel together.

कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर होते है जो पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में अपना पसीना बहाते है- रामपाल सिंह

0 196

भाजपा आईटी सेल के प्रषिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए विधायक

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भाजपा को विश्व की सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनने में कार्यकर्ताओं का ही योगदान है। कार्यकर्ता पार्टी की धराहर होते हैं। कार्यकर्ताओं के बगैर पार्टी की सफलता की कामना नही की जा सकती है। भाजपा का कार्यकर्ता तूफानी संकट के बाद भी देष हित में अपना समर्पण करता है। कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर होते हैं।
यह उद्गार विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वह भातपा आईटी सेल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थें। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक भी विशेष रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा नायक गार्डन में किया गया। प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जोलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया ।


विधायक श्री राजपूत ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत कर पूरे देश में भाजपा का विस्तार करने में अनगिनत कार्यकर्ताओं ने त्याग व परिश्रम किया । जिसका परिणाम है कि आज केन्द्र व देश के कई राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकारें हैं। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमंं अपनी भूमिका की जानकारी होनी चाहिए। हमारा काम नए लोंगो को पार्टी से जोडना
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार समाज के सबसे निचले पायदान पर खडे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811