Let’s travel together.

इंसान नहीं हैवान हैं! अपहरण, गैंगरेप और सिर कुचला… दिल्ली में10 साल की बच्ची के मर्डर की कहानी

0 387

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैवानियत वाली वारदात सामने आई है. यहां पड़ोस के रहने वाले दो आरोपियों ने मोमोज खिलाने के बहाने मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया. बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. शोर मचाने पर मासूम की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की है. सेक्टर-6 की रहने वाली एक बच्ची खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रही थी. आरोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गए. आगे जाकर उसका अपहरण लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बच्ची के चेहरे को ईंट-पत्थर से कुचल दिया. उसका शव खली प्लाट में छोड़कर फरार हो गए. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच की है.

खाली प्लाट से कुचला हुआ शव बरामद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12:29 बजे पीसीआर कॉल के जरिए नरेला इलाके में 10 साल की बच्ची के गायब होने की सूचना मिली. मौके पर जाकर पता चला कि बच्ची रात करीब 9:45 बजे घर से खाना खाकर बाहर टहल रही थी, तभी अचानक वह गायब हो गई. काफी देर तक उसे खोजा गया लेकिन उसका पता नहीं चला. देर रात पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने बच्ची को तलाशना शुरू किया. घर से कुछ ही दूरी पर खाली प्लाट में बच्ची का कुचला हुआ शव बरामद हुआ.

पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने शव के पास से ईंट और पत्थर बरामद किए. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. पता चला कि बच्ची को पड़ोस के ही रहने वाले राहुल के साथ देखा गया था. पुलिस उसके घर पहुंची वहां राहुल नहीं था. सर्विलांस के जरिए राहुल को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में पता चला कि उसके साथ गांव का ही देवदत्त भी था. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्होंने घटना के बारे में रौंगटे खड़े कर देनी बात बताई.

मोमोज खिलाने के बहाने किया अपहरण

आरोपी राहुल ने बताया कि बच्ची घर के बाहर टहल रही थी. उसे देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई. वह उसे मोमोज खिलाने के बहाने ले गए. उसे प्लाट पर ले जाकर उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से रेप किया. बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की इसी डर से आरोपियों ने उसकी ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. वारदात के बाद बच्ची के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पिता ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण और रेप की संगीन धाराएं लगाई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811