Let’s travel together.

अटलजी की जयंती पर जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मनाया सुशासन दिवस

0 131

 

कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री जी के मन की बात

अटलजी की जयंती पर भाजपा जनों ने कराया सेवा भारती में मरीजों को भोजन

भाजपा जनों ने अटल जी को नमन कर बूढ़े बालाजी पर कन्याओं को कराया भोजन

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज गुना जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि गुना जिले के प्रत्येक बूथ पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इसी के तहत आज भाजपा जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला चिकत्सालय में स्थित सेवा भारती पहुंच मां अन्नपूर्णा जी को भोग लगाया और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके साथ ही बूढ़े बालाजी स्थित वार्ड 10 के बूथ पर अटल जी की जयंती पर कन्या भोजन कराया। एवं वार्ड 27 पर भाजपा जनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता, दिलीप बेस, सह मीडिया प्रभारी राहुल बेस, विनोद लोधा, विसू प्रजापति, कैलाश अग्रवाल, तरुण सूद सहित सेवा भारती परिवार से बुंदेल सिंह यादव, काशीराम उरैया, प्रताप सिंह परिहार, भंवर लाल पंत, अमित गोयल, सुनील भार्गव, रंजना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811