Let’s travel together.

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर बकीलों और ग्राहकों का किया सम्मान

0 122

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला न्यायलय शिवपुरी में जहां एक ओर अधिबक्ताओं का सम्मान किया गया वहीं व्हीमार्ट मॉल पर ग्राहकों का तिलक लगाकर पूजन किया एवं ग्राहक दिवस की शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में मार्च के माह में विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाता था। ग्राहक पंचायत के प्रयासों से म.प्र. में 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में इस बर्ष भी पूरे मध्य प्रदेश में उपभोक्ता दिवस पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। शिवपुरी जिले में भी ग्राहकों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले अधिवक्ताओं का जिला न्यायलय शिवपुरी के परिषर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीनीयर एडवोकेट मदन बिहारी गुप्ता, एड.अजय गौतम, एड.राघाबल्लभ शर्मा, एड. सुरेश धाकड, एड.बरूण पाठक, एड.निखिल सक्सैना, एड. हेमंत कटारे, एड. सुश्री आयुषी राणा, एड.अरशद जाफरी,एड. धर्मेन्द्र शर्मा, एड.जेपी सिकरवार , एड.सीपी श्रीवास्तव, एड.सूरज शर्मा, एड.मनीष जैन, एड.गणेश वर्मा, एड.सुनील भुगडा, एड.रीतेश निगम, एड.प्रीति कुशवाह सहित अन्य अधिबक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अधिबक्ताओं द्वारा इस कार्य के लिए ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा यह अश्वासन दिया कि ग्राहक हितों के लिए वह न्यायलीन प्रक्रिया के माध्यम से संघर्ष करते रहेंगे।
श्री जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम के उपरांत व्ही मार्ट पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर ग्राहकों का पूजन किया और ग्राहक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे ग्राहाकों में खुशी का महौल दिखाई दिया। इस अवसर पर व्हीमार्ट मॉल के प्रबंधक सहित स्टाफ ने बडचढ कर आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वाहन किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, बीरेन्द्र रावत, अखिलेश शर्मा, कपिल शर्मा, हेंमंत रावत, अजय रावत, एड. प्रशांत शर्मा, तुलसी नामदेव, बीरेन्द्र चौहान प्रमुख रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811