Let’s travel together.

गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी, सिलेंडर में हो रहा था लीकेज, गैस हॉकर ने नहीं बदला सिलेंडर, हो गया हादसा

0 86

–माचिस जलाते ही अचानक से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के फिजिकल थाना अंतर्गत पीजी कालेज के पास बने एक घर मे सुबह चाय बनाते समय अचानक एक गैस सिलेंडर ने आग पकड ली और विस्फोट हो गया। सिलेंडर से हुए विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस मकान में सिलेंडर फटा उसकी छत उड़ गई। घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। फिजिकल थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

देखते ही आग पकड़ ली सिलेंडर ने-
बताया जाता है कि फिजिकल रोड़ पर दौलत सिंह के होटल के पास हरिशंकर शाक्य के मकान में दिलीप धानुक और उसका पांच सदस्यीय परिवार किराए पर रहता है। शनिवार की सुबह घर के एक कमरे में सुबह की चाय बनाने के लिए दिलीप की बहिन पहुंची। जैसे ही उसने एलपीजी गैस के चूल्हे को जलाने के लिए माचिस को जलाया अचानक से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। युवती ने कमरे से भाग कर अपनी जान बचाई इसी दौरान घर के अन्य सदस्य भी दूसरे कमरे से निकलकर बाहर आ गए। देखते ही देखते कमरे में आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में सिलेंडर में हुए धमाके से कमरे की छत जमींदोज हो गई।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया-

फिजिकल थाना पुलिस के एएसआई बीएस कौरव ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आगजनी की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। जिस घर में सिलेंडर में आग लगी है उस परिवार के दिलीप ने बताया गया कि कल ही गैस एजेंसी से सिलेंडर देकर गया था सिलेंडर से हल्की गैस का रिसाव भी हो रहा था। होकर्स को बताया था लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की और शनिवार को घर में अचानक काम करते वक्त सिलेंडर में आग लग गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811