Let’s travel together.

अवयस्क के साथ कुकर्म के आरोपी को बीस साल का कठोर कारावास

0 156

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

बालिका का अपहरण कर बलात्संग के मामले में न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कृपाशंकर द्वारा थाना सिलवानी के सत्र प्रकरण की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में निर्णय पारित करते हुए आरोपी नितेश ऊर्फ हितकिशोर पिता हल्केवीर अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ली तहसील सिलवानी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं छ: हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया है।
शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक बद्री विशाल गुप्ता द्वारा की गई उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले वर्ष जन्माष्टमी की रात ग्राम चिल्ली में पीड़िता को जोकि अवयस्क थी उसका हाथ पकड़कर जबरन भगा कर ले गया और प्रतापगढ़ के जंगल में उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया और 5- 6 दिन जंगल में ही रखा बाद मे़ आरोपी पीड़िता को कहीं और ले जाने के मकसद से बेगमगंज ले आया और बस स्टैण्ड पर दूसरी बस का इंतजार कर रहा था इसी दौरान उपनिरीक्षक आरती धुर्वे ने पीड़िता को दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आवश्यक कार्रवाई उपरांत पीड़िता को उसकी दादी की सुपुदर्गी में दे दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811