Let’s travel together.

जिस इंसान के जीवन में परोपकार की भावना न हो,उसके जीवन का क्या लाभ-सोलंकी

0 163

रायसेन। संघ कार्यालय में संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 10 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले निधि संग्रह अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सोलंकी ( प्रांतीय संगठन मंत्री ) ने कहा परोपकार की भावना की अपनी अनोखी महत्ता है। जैसे मेंहदी पीसने वाले को मेहंदी का रंग दिखाई नहीं देता, रचने पर दिखाई देता है। वैसे ही पूरे देश में सेवा भारती संगठन के कार्यकर्ताओं ने जो परोपकार की भावना से शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, चिकित्सा, स्वावलंबन , धर्म परिवर्तन से वनवासियों की रक्षा आदि के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, उसके रंग आजादी के अमृत वर्ष में दिखाई देने लगे हैं। समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह संसार को उतना तो अवश्य लौटा दे, जितना उसने समाज से लिया है। चाणक्य भी मानते थे कि परोपकार ही जीवन है। जिस इंसान के जीवन में परोपकार की भावना न हो, उसके जीवन का क्या लाभ ? वास्तव में परोपकार के बारे में गोस्वामी तुलसीदास की ये उक्ति सब कुछ बयां कर देती है-‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई । परोपकार से बढ़कर दूसरा धर्म नही है । इसी परोपकारी भावना को लेकर सेवा भारती संगठन द्वारा 10 से 25 जनवरी तक निधि संग्रह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में आहुति देकर हमें सत्य संकल्प लेना है । निर्मल, पावन भावना, सभी के सुख की कामना।

बैठक में नवीन जोशी ( विभाग कार्यवाह ) सौरभ जी ( विभाग प्रचारक ) गोविंद गौर ( जिला कार्यवाह ) मनु जी जैन ( जिला प्रचारक ) राजेश भार्गव ( सेवा भारती, विभाग संयोजक ) अवध नारायण सक्सेना, राज कुमार ठाकुर, श्रीमती रजनी अग्रवाल,नारायण सिंह कुशवाह, हरीश मिश्र, संतोष साहू, चंद्रशेखर शर्मा, कैलाश ठाकुर, कंछेदी चक्रवर्ती,मनोज कुशवाह ,शंभू दयाल ठाकुर, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, राजेश लोधी, शक्ति सिंह बघेल, राम कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811