Let’s travel together.

पुलिस ने की चालानी कार्रवाई, 7 वाहन चालकों से वसूला समन शुल्क

0 82

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को थाना पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर बिना हेलमेट 6 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर 1750 रुपए समन शुल्क वसूला। वहीं सभी मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाने की शपथ दिलाकर हेलमेट की उपयोगिता भी बताई गई। सलामतपुर थाने के एसआई जीएस तोमर ने कहा कि स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई है। साथ ही यातायात नियमों का पालन जिनमें लोग नशे में वाहन ना चलाए, इसकी भी समझाईश दी जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के पास नशीले पदार्थ विक्रय ना हो, यह भी सुनिश्चित करते हुए ढाबों सहित अन्य स्थानों की नियमित जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीलियन राईडर/वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811