Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा स्कूल तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया यातायात जन जागरूकता अभियान

0 110

गोहरगंज रायसेन। रायसेन जिले में अपने कुशल नेतृत्व एवं बेहतर कार्य प्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना द्वारा इन दिनों संपूर्ण रायसेन जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं मैदान में उतर कर आम लोगों को जन जागरूक कर रहे हैं तथा प्रत्येक थाना स्तर पर यातायात जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम नागरिक सड़क सुरक्षा यातायात नियमों तथा इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो सके इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि लोग जन जागरूक रहें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके , तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़ों को कम किया जा सके।


इसी क्रम में आज दिनांक को नेशनल हाईवे 45 मार्ग ,34 मील ,कस्बा गोहरगंज के स्कूलों के विद्यार्थियों आम नागरिकों तथा हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को तथा आसपास के क्षेत्रों में गोहरगंज थाना प्रभारी आर के चौधरी एवं पुलिस स्टाफ उप निरीक्षक संजय यादव , सहायक उप निरीक्षक दिलीप सेन प्रधान आरक्षक राम मनोहर माधव सिंह आरक्षक बृजेश अंकित द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा कर

स्कूली बच्चों,वाहन चालकों, आम नागरिकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में, सड़क सुरक्षा ,हेलमेट, नशे में वाहन ना चलाना , तेज रफ्तार वाहन ना चलाना, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत एवं यातायात नियमों के पालन ना करने के अभाव में होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में इत्यादि अन्य यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आम जनों को दी गई तथा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि वह है इन जानकारियों को अपने आस-पड़ोस तथा अपने परिचितों से सांझा करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके तथा आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811