जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 103 के विरूद्ध हुई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही भेजे गए जेल
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एक बार फिर गुंडे बदमाशों के विरुद्ध जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस का विशेष अभियान शुरु हुआ है प्रथम दिन ही पुलिस न 103 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हांसिल की है।

दरअसल अपराधों की रोकथाम ओर अपराधियों पर नकेल कसने व नव वर्ष आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार में विशेष अभियान शुरू किया गया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के साथ थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू किया गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है

कहाँ कितनो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अभियान कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों द्वारा थाना *कोतवाली से 02, मोैदहापारा से 05, गंज से 01, सिविल लाईन से 07, देवेन्द्रनगर से 03, आजाद चौक से 03, डी.डी. नगर से 08, पुरानी बस्ती से 13, टिकरापारा से 14, मुजगहन से 04, राजेन्द्र नगर से 03, उरला से 01, खमतराई से 03, गुढ़ियारी से 03, धरसींवा से 05, माना से 02, अभनपुर से 01, राखी से 04, गोबरा नवापारा से 04, आरंग से 03, नेवरा से 01, तेलीबांधा से 03 एवं खम्हारडीह से 09 इस प्रकार कुल 103* गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।