Let’s travel together.

सीएम शिवराज को ना दिखें गंदे नाले इसलिए हरे परदे से ढके नाले

0 95

–सीएम के सामने ना खुल जाए कथित विकास की पोल

– सीएम से नगर पालिका की पर्देदारी चर्चा में

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 दिसंबर को शिवपुरी के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान शहर के जिन मार्गों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निकलेंगे वहां पर कई गंदे नाले भी पड़ रहे हैं। इन गंदे नालों में सफाई का काम नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया है जिसके कारण गंदे नाले शहर की बदहाली की कहानी कह रहे हैं। इस हकीकत को छिपाने के लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन ने इन नालों के बाहर हरे परदे लगवा दिए हैं जिससे सीएम शिवराज सिंह चौहान जब इन रास्तों से निकले तो उन्हें गंदे नाले दिखाई ना दे। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने नगर पालिका की करतूत की पोल ना खुल जाए इसलिए यह पर्दे लगाए गए हैं। अपनी करतूत को छुपाने के लिए नगर पालिका पर्देदारी में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है सोशल मीडिया पर शिवपुरी नगर पालिका और जिला प्रशासन द्वारा पर्दे लगाने की की गई इस मुहिम की जमकर आलोचना हो रही है और लोग जमकर कटाछ कर रहे हैं।

कागजों में लाखों रुपए खर्च सफाई के नाम पर-

शिवपुरी नगर पालिका ने पिछले कुछ वर्षों में नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए का बजट कागजों में खर्च कर दिया है जबकि वास्तव में हालत यह है कि इन नालों की सफाई नहीं हुई है। शहर के ठंडी सड़क, माधव चौक चौराहा, पुरानी शिवपुरी, रजक मोहल्ला, सिद्धेश्वर नाले के पास आदि स्थानों पर हालत यह है कि यहां गंदगी सड़कों पर पानी के साथ आती है। नालों से यह गंदगी बाहर निकलती है यहां लोगों का निकलना दूभर है। गंदगी और बदबू से लोग परेशान रहते हैं। ठंडी सड़क पर तो बहुत ही बुरे हालात है यहां के लोग कई बार सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य स्थानों पर अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

कथित विकास की पोल ना खुल जाए इसलिए लगाए पर्दे –

सीएम के दौरे से पहले शिवपुरी के कथित विकास की पोल ना खुल जाए इसलिए शहर के मुख्य मार्ग जैसे कोर्ट रोड्र नगरपालिका के सामने, माधव चौक आदि स्थानों पर जो गंदे नाले हैं वहां से सीएम शिवराज का काफिला निकलेगा इसलिए इन रास्तों के नालों पर हरे पर्दे लगा दिए गए हैं जिससे सीएम को यहां गंदे नाले नजर ना आए और यहां पर पसरी गंदगी ना दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811