Let’s travel together.

सड़क किनारे लगे हुए हरे भरे पेड़ों की कटाई,हाईवे 18 के किनारे खड़े हुए हरे भरे कई पेड़ काटे गये

0 153

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कई छोटे बड़े हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं। इनको पेड़ो धीरे-धीरे कर काटा जा रहा है। बालमपुर घाटी से लेकर सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे तक 1 साल में कई पेड़ काटे जा चुके हैं। कोरोना महा मारी की दूसरी लहर ने सभी को पेड़ों द्वारा मिलने वाले आक्सीजन के महत्व को बखूबी समझाया है कि आक्सीजन की कमी से किस तरह लोग अपनों की आंखों के सामने ही दम तोड़ रहे थे। ऐसे में आक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कड़ी मेहनत की गई।और हरियाली के महत्व को समझते हुए ग्राम पंचायत स्तर तक बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चंद पैसे के लालच में कई लोग भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर खड़े पेड़ों पर जमकर आरी चलाई जा रही है। लोग कुदरती आक्सीजन देने वाले हरे भरे फलदार पेड़ों को काटने से बाज नही आ रहे है।

चौकी अंतर्गत पडऩे वाले कई गांव में हरे-भरे के पेड़ों पर मिलीभगत से कुल्हाड़ा चलाया जा रहा है । आक्सीजन देने वाले वृक्षों पर मिली भगत के चलते आए दिन आरी चलाते हुए हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। दीवानगंज क्षेत्र में लगातार हरे भरे पेड़ काटे जा रहे है।वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिससे लोगों के हौसले बुलंद है। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण करा रहा है। समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके बावजूद भी ग्रामीण अंचलों के लोग नहीं मान रहे हैं। एक-एक कर लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। 1 साल के अंदर भोपाल विदिशा हाईवे 18 के किनारे खड़े हुए हरे भरे कई पेड़ कम हो गए। करवाई अभी तक एक पर भी नहीं हई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811