Let’s travel together.

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद बैतूल से भागकर शिवपुरी पहुंची युवती, लड़के से की शादी

0 187

– थाने में चला कई घंटे ड्रामा, आखिरी में लड़की बोली मैं बालिग, अपनी मर्जी से करूंगी शादी

– बैतूल से भागकर शिवपुरी पहुंची युवती की लव स्टोरी का थाने में हुआ हैप्पी एंडिंग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बैराड़ में एक युवती की शादी का अनोखा मामला सामने आया है। युवती बैतूल से शिवपुरी भागकर आई थी जिसमें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस युवती की दोस्ती शिवपुरी के रहने वाले एक युवक से हो गई थी। इस साइट्स के जरिये मुलाकात प्रेम में बदल गई। जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती पहले प्यार फिर शादी के बंधन में बंधी लेकिन इस शादी को जहां लड़के के परिजनों ने स्वीकार कर लिया। वही लड़की के परिजन इस शादी से खफा नजर आए।

युवती के परिजन करा रहे थे दूसरी जगह शादी, भागकर पहुंची युवक के गांव–

बताया जाता है कि बैतूल की रहने वाली 18 वर्षीय युवती नंदिनी जोशी की दोस्ती एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के जारिया गांव के युवक अतुल धाकड़ से हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.जिसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। इसी बीच युवती के परिजनों को जैसे ही युवती के प्रेम प्रसंग का पता चला उन्होंने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी जिसके बाद युवती घर छोड़कर युवक के पास शिवपुरी के जारिया गांव पहुंच गई।

युवती के गुम होने पर कराई गई थी गुमशुदगी दर्ज-

युवती के गुम होने पर परिजनों ने बैतूल सिटी कोतवाली थाने में सूचना दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.युवती की लोकेशन शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के जरिया गांव में मिली जिसके बाद बैतूल पुलिस परिजनों के साथ गांव पहुची.जिसके बाद युवती अपने प्रेमी अतुल धाकड़ के साथ गोवर्धन थाने पहुंची जहां पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से उसने अतुल धाकड़ से शादी की है।

थाने पर युवती बोली- मां मैंने एक बार शादी कर ली है शादी कोई खेल नहीं है-

बैतूल पुलिस के साथ गोवर्धन थाने पहुंची युवती की मां और परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने का काफी प्रयास किया।मां ने बेटी से यहां तक कहा कि वह उसी लड़के से उसकी शादी कर देगी लेकिन युवती ने अपनी मां से कहा कि मैंने एक बार शादी कर ली है शादी कोई खेल नहीं है जो बार-बार की जाए। जिसके बाद बैतूल पुलिस और युवती के परिजन बैरंग बैतूल लौट गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811