Let’s travel together.

दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा सिखाए गए जीवन के सबक को किसी भी पुस्तकों को पढ़कर नहीं सीखे जा सकते- शर्मा

0 150

केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में मनाया गया दादा- दादी, नाना-नानी दिवस

– कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर शुक्रवार को दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी ने यहां पर भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संयुक्त परिवार में दादा-दादी और नाना-नानी का विशेष महत्व है। उनके जीवन के अनुभव हमारे लिए उपयोगी होते हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि दादा- दादी, नाना-नानी द्वारा सिखाए गए जीवन के सबक को किसी भी पुस्तकों को पढ़कर नहीं सीखा जा सकते। वह अपने अनुभव और समाज की वजह से नई पीढ़ियों को आगे बढ़ने में सदैव मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा दादा-दादी व नाना-नानी को तिलक और अक्षत लगाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान अध्यापिका टी एक्का, दादा जी गोपी रघुवंशी दादी श्रीमती मधुबाला चौहान द्वारा यहां कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।


कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा यहां स्वागत गीत गाया गया। एकल और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 6 की छात्रा मेघा त्रिवेदी और कक्षा 5 के छात्र रूद्र प्रताप सिंह द्वारा विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर महेश शर्मा और उषा भोला द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम में मौजूद सीनियर सिटीजन श्री पातीराम बाथम जिनकी आयु 85 वर्ष थी वरिष्ठ अतिथि के रूप में उनका सम्मान प्राचार्य द्वारा किया गया। अंत में प्रधान अध्यापिका टी एक्का द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811