Let’s travel together.

खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के सामने अब बिजली का संकट

0 106

– परेशान किसानों ने घेरा बिजली ऑफिस

– बिजली संकट से नाराज किसानों ने अधिकारियों को बताई समस्या

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय खेती किसानी के काम के दौरान बिजली की कमी किसानों को अखर रही है। मनमानी बिजली कटौती से गहराए संकट से किसान वर्ग परेशान है। परेशान किसानों ने बिजली ऑफिस पर हंगामा कर दिया। नाराज किसानों ने कहा कि वह पहले से ही खाद की परेशानी झेल रहे हैं और अब उन्हें बिजली संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट से परेशान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बीलवराकला और कमलाखेड़ी गांव के किसानों ने बिजली कंपनी के पोहरी आफिस में पहुंचकर कर प्रदर्शन कर बिजली संकट की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया है।

किसानों ने कहा- खेतों में नहीं हो पा रही सिंचाई-

पर्याप्त बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने बताया कि इस समय रबी सीजन की बोवनी के बाद खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा 24 घंटे में से 10 घंटे सिंचाई के लिए बिजली देने का नियम बनाया है लेकिन पिछले 4-5 दिनों से उन्हें 10 घंटे में से मात्र एक आधा घंटा ही बिजली मिल पा रही है.जिस कारण जहां एक ओर किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर रात रात भर बिजली के इंतजार में खेतों पर रूक कर परेशान होना पड़ रहा है।

बीलवराकला और कमलाखेड़ी गांव के किसानों ने घेरा बिजली ऑफिस-

बीलवराकला और कमलाखेड़ी गांव के किसानों ने बताया कि रबी फसलों की बुआई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद वितरण की अनियमितताओं और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाने के कारण गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित है.ऐसे में बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने बिजली नहीं मिलने की समस्या से बिजली कंपनी के सुपरवाइजर को अवगत कराया।

बिजली अधिकारी बोले- फाल्ट के कारण समस्या

पोहरी बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री रवि चौहान ने बताया कि पंप लाइन पर चोरी से बिजली जलाने वाले लोगों की वजह से ओवरलोड के कारण लाइन फाल्ट हो जाती है जिस कारण किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है.बिजली चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811