Let’s travel together.

इछावर के कांग्रेसजनों ने पूर्व सीएम कमलनाथ से की भेंट

0 78

 

– विश्वास दिलाया कि कांग्रेस को विजय दिलाने जी-जान से जुटे हैं और जीत जरूर मिलेगी

– मतदाता सूची को लेकर सतर्क कांग्रेस, बूथ पर बैठेंगे बीएलए, पूर्व सीएम कमल नाथ और सह प्रभारी को बताई चुनावी रणनीति

अनुराग शर्मा सीहोर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इछावर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और शनिवार को करीब तीन सौ से अधिक कांग्रेस के पदाधिकारियों और ब्लाक अध्यक्षों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सीएम कमलनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में किए जा रहे कामों की जानकारी दी। इसके साथ ही विश्वास दिलाया कि इछावर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ही काबिज होगी। इस साथ ही शनिवार को मप्र कंग्रेस कमेटी की ओर से बीएलए मंडल सेक्टर प्रशिक्षण सहप्रभारी ललित सेन ने मंडल सेक्टर और बीएलए को प्रशिक्षण दिया और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को किस तरह कार्य करना है इसकी जानकारी दी। इछावर क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष चौपड़ा से एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

 

इस मौके पर इछावर क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक सुभाष चौपड़ा को बताया कि जनता प्रदेश के साथ ही इछावर में कांग्रेस की जीत के लिए कार्य कर रही है। मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस सतर्क है। इस साथ ही बिलकिसगंज ब्लाक के अध्यक्ष मनोज परमार, इछावर ब्लाक अध्यक्ष बलवान सिंह पटेल, ब्लाक अध्यक्ष श्याम पटेल, अमलाहा ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल के अलावा 19 मंडलम अध्यक्ष, 60 सेक्टर अध्यक्ष, 275 बीएलए 2 ने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ से भेंट करते हुए बताया कि क्षेत्र में कांग्रेस पूरी एकजुटता से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनावी समर के लिए तैयार है। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने अपने क्षेत्र के सभी दावेदारों के बारे में बताया और कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार किसी नेता विशेष के लिए काम नहीं करेंगे। जो भी प्रत्याशी मजबूत होगा उसके लिए काम करेंगे। इस बार क्षेत्र में शैलेंद्र पटेल की स्थिति मजबूत है और यदि उन्हें टिकट मिलता है तो उनकी राह ज्यादा आसान है। वे लगातार सक्रीय भी हैं। हमारे द्वारा भी पूरी तैयारियां की गई है। इसके अलावा कांग्रेस से पांच दर्जन सेक्टर अध्यक्ष भी पूरी तरह प्रशिक्षित है। अब कुछ समय चुनाव का शेष है। ऐसे में कांग्रेस की 15 माह की सरकार के कार्यकाल को लेकर हमें चुनाव में जाना है और यह बताना है कि हम वादे नहीं कार्य करते है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफरलाला, विजेन्द्र तिवारी, सुनील चांडक आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811