Let’s travel together.

NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

0 30

बाड़ी रायसेन ।रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-45 पर नागिन मोड़ के पास सोमवार को धान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में आग लगने के बाद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धान से भरे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब 10 मिनट तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देती रहीं।

सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग बुझाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने जले हुए ट्रक को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811