Let’s travel together.

मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान

0 236

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

मारु समाज के गुरु कुंबानंद आचार्य जी महाराजी के मंदिर परिसर में समाज के 20 गांव के समाजजन एंव सामूहिक विवाह समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी सामूहिक महोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई बैठक में समाज की एकजुटता संगठन विस्तार एंव धार्मिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार विमर्श हुआ।मारू कुमावत समाज श्री कुमानंदाचार्य जी गुरु महाराज का यह मंदिर मध्य प्रदेश का पहला मंदिर है।

बैठक की शुरुआत गुरुदेव के विशेष पूजन अर्चना के साथ हुई जिसके बाद आयोजित विचार सत्र में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव रखें समाज के हित में कार्य में सकरी भागीदारी एवं सर्व समाज में धार्मिक आयोजन में सहयोग करने वाले का नाम सामने आया है। श्री कुमानंदाचार्य  मंदिर बोला मोयाखेड़ा के अध्यक्ष  शिवनारायण मोतीलाल जी सेठ राजगढ़ का नाम समाज जनों की बैठक में 12 गांव के चौधरी शंभू चौधरी भोपावर ने बताया फिर समाज जनों और मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने श्री कुमानंदाचार्य जी मंदिर बोला मोयाखेड़ा के अध्यक्ष शिवनारायण मोतीलाल जी सेठ राजगढ़ का पुष्प माला पहनाई तथा साफा बांधकर शाल श्रीफल आदि देकर सम्मान किया गया । समिति अध्यक्ष राजाराम मालवीया ने बताया कि शिवनारायण मोतीलाल जी सेठ के द्वारा सामूहिक विवाह में 10 जोड़े कन्याओं को दहेज सामग्री भी इनके द्वारा वितरण की जाती है शंकर लाल मारू मोयाखेड़ा ने बताया की शिवनारायण जी सेठ  द्वारा किसी भी समाज में धार्मिक आयोजन मंदिर निर्माण भागवत कथा यज्ञ आदि धार्मिक आयोजनों में भाग लेते है और उनकी स्व इच्छा से विभिन्न आयोजनों में उनके द्वारा दान दिया जाता है।

बैठक में समिति अध्यक्ष राजारामजी मालवीया खम्मालिया, शंभू चौधरी भोपावर,, कैलाश मंडोरा मौलाना, भागीरथ बाकरेचा लाबरिया, नारायण पटेल जोलाना, नारायण श्रीकार सरदारपुर, कैलाश गोगावन सरदारपुर ,चंपालाल मेरोता बोला ,ईश्वर लाल मारसाहब दसई ,राधेश्याम चौधरी हनुमंतिया, दुलचद ,पटेल बोला, पूनमचंद पटेल बोला, नंदराम चौधरी मोयाखेड़ा , बगदीराम चांदोरा लूना लंबा ,मोया खेड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811