Let’s travel together.

बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल

0 79

13 दिनों में 6 बड़ी दुर्घटनाएं, 1 साल में 35 किलोमीटर मार्ग पर 180 दुर्घटनाओं में 200 घायल तो 40 की मौत 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर स्थित बालमपुर घाटी एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बनी।  बालमपुर घाटी के ऊपर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र दास बैरागी (35 वर्ष) पिता निर्भय दास बैरागी, निवासी बालमपुर, अपनी बाइक से भोपाल से अपने घर बालमपुर आ रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच में उनके पैर में दो फ्रैक्चर होने के साथ हाथ, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पाई गईं। उनका उपचार जारी है।

13 दिनों में 6 बड़े हादसे, लोगों में दहशत

बालमपुर घाटी से लेकर दीवानगंज तक करीब 5 किलोमीटर के मार्ग पर पिछले 13 दिनों में 6 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

कुछ ही दिन पहले ही मंगलवारा भोपाल निवासी राज वंशकार और बालमपुर देहरी निवासी दिनेश सेन प्रजापति की बालमपुर घाटी पर दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों, भारी ट्रकों की आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

दो दिन पहले भी पलटी थी बोलेरो पिकअप

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बालमपुर घाटी और चंद्रा गार्डन के सामने दो बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस पूरे मार्ग को हादसों का ब्लैक स्पॉट बना दिया है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से बालमपुर घाटी से दीवानगंज तक के मार्ग पर स्पीड नियंत्रण, चेतावनी संकेतक, पुलिस गश्त और सड़क सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 1 साल के अंदर ही 180 से ज्यादा दुर्घटना हो चुकी है जिसमें अभी तक 40 व्यक्ति की मौत हो चुकी है तो 200 से ज्यादा घायल हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल     |     हाईवे किनारे शराब दुकान पर उठे सवाल,शराब20 से लेकर 30% तक ओव्हर रेट वसूली      |     नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन     |     मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान     |     ग्राम भूसीबेटा में आबकारी अमले की दबिश,हाथ भट्ठी शराब,महुआ,लाहन जप्त     |     कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811