Let’s travel together.

नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन

0 92

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सरदारपुर नगर के युवाओं ने नगर में वर्तमान समय में अनेको मूलभूत समस्याएं जिसके कारण आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है कि निराकरण के लिए सीएमओ सरदारपुर को बिंदुवार ज्ञापन पत्र दिया ।जिसमें कहा गया हे कि 1.नगर की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं. जिससे रात्रि में अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं एवं चोरी-चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं का भय बना रहता है।

2. नगर की विभिन्न कालोनियों एवं वार्डों में खुली नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है तथा बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

3. नगर की जल व्यवस्था अव्यवस्थित है, जिससे नागरिकों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

4.नगर की प्रमुख सड़कों एवं नाही की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

5.नगर के समस्त मुख्य मार्गों एवं स्थानो पर दिशा संकेतक लगाए जाएं, बाहर से आने वाले यात्रीगण की सुविधा के लिए।

6. नगर में बसे, बस स्टैंड पर नहीं आ रही है. जिससे विकलांग बुजुर्ग महिलाओ और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सीएमओ से ज्ञापन देकर अनुरोध किया उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर नगरवासियों को राहत प्रदान करने की कृपा करें। ज्ञापन देते वक्त चंद्रशेखर कामदार,संजय सेठिया, राहुल, नवीन,निखिल कमेडिया, निमिष व्यास,हिमांशु, मोहित, काना आदि लोग उपस्थित थे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल     |     हाईवे किनारे शराब दुकान पर उठे सवाल,शराब20 से लेकर 30% तक ओव्हर रेट वसूली      |     नगर की विभिन्न जनसमसयाओं के निराकरण हेतु युवाओं ने दिया नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन     |     मारु कुमावत सामूहिक विवाह समिति ने किया दानदाता शिवनारायण मोतीलाल सेठ राजगढ़ का सम्मान     |     ग्राम भूसीबेटा में आबकारी अमले की दबिश,हाथ भट्ठी शराब,महुआ,लाहन जप्त     |     कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811