Let’s travel together.

मण्डीदीप में प्रशासन ने नकली डीजल बनाने वाले कारखाना पकड़ा,22 हजार लीटर नकली डीजल जप्त

0 790

मप्र के रायसेन जिले के औधोगिक क्षेत्र मण्डीदीप में प्रशासन ने नकली डीजल बनाने वाले कारखाने पर बड़ी कार्यवाही की है। इस कारखाने से 22 हजार लीटर नकली डीजल जप्त किया गया है। साथ ही दो टैंकर भी जप्त किये गए है।


औधोगिक नगर में मंडीदीप में प्रशासन को काफी समय से एक फार्म हाउस पर अवैध गतिविधीयों की सूचना मिल रही थी कलेक्टर रायसेन अरविंद कुमार दुबे के आदेश पर एसडीएम आदित्य शर्मा एवं सतलापुर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधीयो पर नजर रखी यहां टेंकरो की आवक जावक के साथ यहां से नकली डीजल के टैंकर नगर के पेट्रोल पम्पो सहित बाहर जा रहे थे इस गोरख धंधे को देखकर अधिकारियों को माथा ठनक गया उन्होंने कार्यवाही की रूपरेखा बनाकर गुरूवार को तीन विभागों ने सुबह से कार्यवाही शुरू की जो शाम तक जारी रही।


प्रशासन ने 35 लाख का माल जप्त करने की कार्यवाही की जिसमे टैंकर से 16 हजार लीटर एलडीओ तथा 25 सो लीटर सफेद केरोसिन बरामद किया। साथ ही अनेको ड्रमों में डीजल भी भरा मिला। साथ ही बड़ी मात्रा में केमिकल से भरी ड्रम पाई गई प्रशासन ने डामर प्लांट और केमिकल पर कोई कार्यवाही नही की। एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया की राजस्व पुलिस और खाद्यय विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही से नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ा है। डीजल के सैंपल जांच के लिए लेब भेजे जा रहे है।


कारखाने में मिले दस्तावेजो के अनुसार लता नंदा, किरण नंदा, संजय नंदा एवं राजा मिया इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। यह कार्य आदिशी ओवरसीज के नाम से किया जा रहा था । मजेदार बात यह है की प्लांट की सारी गतिविधियां संचालक मोबाइल पर देख रहे थे पुलिस ने बाद में कैमरे बंद कराए और डीबीआर के साथ दो टैंकरो को जप्त किया। बताया जाता है की यह नकली डीजल का काम पिछले एक से अधिक समय से किया जा रहा था।
इस कार्यवाही में एसडीएम आदित्य शर्मा, एसडीओपी मलकीत सिंह, तहसीलदार लखनलाल सोनानिया,मण्डीदीप थाना प्राभारी मनोज सिंह, सतलापुर थाना प्रभारी विनोद परमार, वरिष्ठ खादय अधिकारी भानू प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811