Let’s travel together.

अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ श्यामलाहिल्स थाना भोपाल में FIR दर्ज

0 568

  भोपाल। वेब सीरीज शोस्टॉपर की अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज  हो गई है। श्वेता तिवारी के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के मामले में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही अब वेब सीरीज की भोपाल में शूटिंग पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

श्वेता तिवारी के बुधवार को भोपाल में उनकी ब्रा की साइज को भगवान से जोड़े जाने के विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। श्वेता तिवारी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और हिंदूवादी संगठनों ने न केवल श्वेता तिवारी बल्कि वेब सीरीज को लेकर ही जंग का ऐलान कर दिया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया और श्यामला हिल्स थाने में सोनू नामक व्यक्ति की शिकायत पर श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। श्यामला हिल्स थाना प्रभारी ने बताया है कि आईपीसी की धारा 295 ए में यह मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811