Let’s travel together.

दीवानगंज के नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण करेंगे प्रभारी मंत्री

0 149

24 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है पुलिस चौकी भवन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सोमवार को सलामतपुर थाने अंतर्गत दीवानगंज पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ये पुलिस चौकी भवन लगभग ₹24 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। नवनिर्मित दीवानगंज पुलिस चौकी का लोकार्पण सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन व जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाली चौकी का भवन जर्जर अवस्था में हो चुका था। भवन को बने हुए कई वर्ष हो गए थे। दीवानगंज चौकी की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग में पुलिस जवान प्रतिदिन अपनी जान को खतरे में डालकर कार्य कर रहे थे। क्योंकि भवन में कई जगह से दरारें आ गई थी। और चौकी भवन का कुछ हिस्सा गिर भी गया था। वहीं पुराने चौकी भवन में जगह की भी बहुत कमी है। एक ही कमरे के अंदर सभी पुलिस जवानों को बैठकर कार्य करना पड़ता था। अब नया भवन बन जाने के बाद इन पुलिसकर्मियों को पर्याप्त जगह के साथ काम करने में आसानी होगी और उन्हें जर्जर हो चुकी पुरानी बिल्डिंग से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811