Let’s travel together.

पाल समाज ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत

0 123

नरवर जनपद अध्यक्ष एवं पाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किया स्वागत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के दौरे पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया का पिछोर जाते समय पाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. गोपाल पाल दद्दा के नेतृत्व में करैरा के सिरसौद चौराहे पर नरवर जनपद अध्यक्ष प्रियंका गौरव पाल, जनपद सदस्य एवं सरपंचों ने आतिशी स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी महेन्द्र सिंह सिसौदिया को साफा बांधकर उन्हें गोपाल दद्दा ने तलवार भेंट की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिसौदिया ने कहा कि करैरा और नरवर जनपद में किसी भी जनप्रतिनिधि को पंचायत के विकास कार्य में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी जो भी अधिकारी जनता से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगा डालेगा उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गुना प्रदीप बघेल,सरपंच थरखेडा अजब सिंह बघेल, सरपंच कालीपहाडी भान सिंह बघेल, युवा भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह परमार आदि मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811