Let’s travel together.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर

0 51

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के दीवानगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन परियोजना सांची के अंतर्गत सेक्टर दीवानगंज में किया गया। यह कार्यक्रम दीवानगंज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं दीवानगंज केंद्र क्रमांक 2 में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम से पहले दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती जी की पूजा अर्चना फूल माला अर्पण दीप जलाकर शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान 5 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे वे अब आंगनबाड़ी से आगे बढ़कर पहली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर उत्साह और अभिभावकों में खुशी साफ देखने को मिली।
कार्यक्रम में दीवानगंज पंचायत के सरपंच गिरजेश नायक, सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार, दीवानगंज पंचायत सचिव रामप्रसाद मालवीय,वंदना पटेल, कल्पना श्रीवास्तव, सविता शिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता नायक, राजश्री वंशकार सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।
यह कार्यक्रम बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जहां से वे औपचारिक शिक्षा की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811