मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास मुस्काबाद गांव के फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, दीवानगंज स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि खंभा क्रमांक 862 के 15 से 17 के बीच ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। रात में व्यक्ति किसी ट्रेन से गिर गया होगा सुबह सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से एक बैग मिला है, जिसमें रखा आधार कार्ड किसी अन्य व्यक्ति का है। वहीं उसके पास से ग्वालियर से वारंगल तक का ट्रेन टिकट भी मिला है। व्यक्ति की देर रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। अज्ञात सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम रवि पिता वसुदेव निवासी इटावा उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। सही जानकारी उसके परिजन आने के बाद ही पता चल सकेगा।
शव को रायसेन जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही उसकी शिनाख्त हो पाएगी और घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 और दीवानगंज रेलवे ट्रैक पर हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है जिनमें कई व्यक्ति की मौत हो जाती है मगर दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम मर्चुरी रूम की सुविधा नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को 25 किलोमीटर दूर सांची या 31 किलोमीटर दूर रायसेन जाना पड़ता है जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है।
ग्रामीणों की मांग है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास 40 से अधिक गांव लगे हुए हैं जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम और मर्चुरी रूम की सुविधा जनप्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि आसपास क्षेत्र को इसका लाभ मिल सके।
पुलिस वर्जन
सूचना मिलने पर हम घटनास्थल पर पहुंचे थे मृतक के पास से मोबाइल बैग आदि सामान मिला है। जो आधार कार्ड मिला है वह अन्य व्यक्ति का आधार कार्ड है परिजन के आने के बाद ही पता चलेगा।
सुनील शर्मा दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी