Let’s travel together.

गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0 86

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर में धार्मिक वातावरण के बीच संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन 27 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। यह आयोजन मंडी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिदिन सायं 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित स्वामी नवीन बिहारी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनके मुखारविंद से भक्तजन श्रीराम कथा का रसपान करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा दोपहर 3 बजे अन्नपूर्णा मंदिर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल मंडी रोड, अंबेडकर पार्क पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की झांकियां, धार्मिक ध्वज एवं भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कथा के समापन अवसर पर 2 अप्रैल शुक्रवार को कन्या विवाह एवं नगर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर एवं श्रीमती फूलबाई ठाकुर हैं। आयोजन श्री हनुमान मंदिर समिति टेकापार एवं सकल हिंदू संगठन, नगर व क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री रामकथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |     करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811