Let’s travel together.

“ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य

0 88

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

ब्लूटूथ तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं इसके अविष्कार के पीछे की दिलचस्प कहानी दरअसल फोन का ब्लूटूथ इतिहास में एक ऐसे राजा से प्रेरित है जिसका सच में एक दांत नीले रंग का बताया जाता था। ब्लूटूथ तकनीक को सबसे पहले स्वीडन में स्थित दूरसंचार कंपनी एरिक्सन ने 1994 के आसपास निर्माण करना शुरू किया था। ताकि बिना तार डिवाइस आपस में जुड़ सकें। इस टेक्नोलॉजी का उद्देश्य था।मोबाइल, कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बिना वायर के आपस में कनेक्ट कर डेटा को भेजना आसान बनाना। लेकिन जब टेक्नोलॉजी बन गई तो सबसे बड़ी समस्या थी इसका एक अच्छा और यूनिक नाम क्या रखा जाए। तभी इंटेल के इंजीनियर जिम कार्डच को एक इतिहास की किताब पढ़ते समय एक विचार आया। उन्होंने पढ़ा 10वीं सदी के एक राजा हराल्ड गोरमिसन् के बारे में पढ़ा जिसे लोग हराल्ड ब्लुटूथ कहते थे। कहा जाता है उस राजा का एक दांत काला या नीला दिखाई देता था इसी वजह से उसका नाम पड़ा ब्लूटूथ लेकिन असली कारण सिर्फ दांत नहीं था बल्कि वह राजा अलग-अलग कबीलों को एक साथ जोड़ने के लिए मशहूर था। उसने डेनमार्क और नॉर्वे के कई हिस्सों को एकजुट किया था।और लोगों को साथ लाया था। इसी बात से इंजीनियर को विचार आया कि यह टेक्नोलॉजी भी अलग-अलग डिवाइस को आपस में जोड़ने का काम करती है। इसलिए इस वायरलेस कनेक्शन टेक्नोलॉजी का नाम ब्लूटूथ रखा गया ताकि यह दिखे कि यह सबको जोड़ने वाली टेक्नोलॉजी है। इतना ही नहीं ब्लूटूथ का जो लोगो है वो भी उसी राजा से प्रेरित माना जाता है। असल में लोगो दो पुराने अक्षरों की बनावट से बना है जो उस राजा के नाम के अक्षर माने जाते हैं। ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का पहला संस्करण 1998 में जारी किया गया था, और तब से यह वायरलेस म्युनिकेशन के लिए एक लोकप्रिय तकनीक बन गई है। आज, ब्लूटूथ का उपयोग विभिन्न डिवाइसों में किया जाता है, जैसे कि हेडफ़ोन, स्पीकर, स्मार्टफ़ोन, और कंप्यूटर।आज ब्लूटूथ दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली वायरलेस टेक्नोलॉजी बन चुका है और हर फोन में मिलता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका नाम किसी मशीन से नहीं बल्कि एक राजा से आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811