Let’s travel together.

श्रीमती संगीता पालीवाल ने ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय का अवलोकन किया

0 103

आगरा में सन 1916 में ग्रंथालय की स्थापना करने वाले शाह चिरंजीवलाल पालीवाल की पौत्री हे श्रीमती उषा पालीवाल

भोपाल।  आगरा में सन 1916 में ग्रंथालय की स्थापना करने वाले शाह चिरंजीवलाल पालीवाल की पौत्री श्रीमती उषा पालीवाल तथा गांधीवादी कर्मयोगी डा. राकेश कुमार पालीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता पालीवाल  ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय का अवलोकन करने के लिए पधारीं। उल्लेखनीय है कि पालीवाल परिवार की तीन पीढ़ियों- श्री चिरंजीवलाल पालीवाल, श्री देवदत्त पालीवाल एवं श्री विजयदत्त पालीवाल ने एक सौ वर्ष तक आगरा में चिरंजीव पुस्तकालय का सफल संचालन किया। उसका विस्तार एवं विकास किया। सन 2015 में पालीवाल परिवार ने भावी पीढ़ियों के ज्ञान लाभ और संग्रहीत साहित्य की सुरक्षा के लिए अपने पुस्तकालय का विलय सप्रे संग्रहालय, भोपाल में कर दिया। परिवार की दोनों प्रबुद्ध महिलाओं ने सप्रे संग्रहालय के सभी प्रभागों का अवलोकन किया। उन्होंने रखरखाव, जमावट और संरक्षण की व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811