Let’s travel together.

खाद के लिए मारामारी, किसान परेशान, बुलानी पड़ी पुलिस

0 113

भूखे प्यासे लंबी लाइनों में लगने को मजबूर किसान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की फसल की बुआई तेजी से हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। खाद वितरण केंद्रों पर इस समय डीएपी खाद और यूरिया के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है. बावजूद इसके डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी किसानों को खाद मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर ऐसे में केंद्रों पर लगी लंबी लाइन और धक्का मुक्की व्यवस्था की पोल खोल रही है।
शुक्रवार को शिवपुरी के लुधावली खाद वितरण केंद्र पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। यहां पर पुलिस को मोर्चा संभाल कर किसानों को समझाइश देनी पड़ी। इस केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगी थी। वितरण केंद्र पर नेट व्यवस्था फेल होने के कारण यहां किसानों को खाद की रसीद नहीं बन पा रही थी जिससे किसान परेशान से कई किसानों ने बताया कि वह 2 से 3 दिन से यहां आकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा है।

शिवपुरी तहसीलदार पहुंचे तो केंद्र के बाहर लगीं थीं किसानों की लाइन-

शिवपुरी शहर के लुधावली केंद्र पर जब तहसीलदार नरेश गुप्ता पहुंचे तो यहां पर किसानों की लंबी लाइन लगी थी। केंद्र पर रसीद बनाने के लिए सर्वर डाउन था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को किसानों को समझाइश देनी पड़ी। केंद्र पर खाद न मिलने से परेशान किसानों का कहना था कि इस समय गेहूं की बुआई बड़े पैमाने पर की जा रही किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है।

भूखे प्यासे किसान लाइन में लगने को मजबूर-

कई किसानों ने आरोप लगाए कि खाद निजी विक्रेताओं के गोदामों पर जा रहा है। फिर इन गोदामों से यह खाद ब्लैक में बेचा जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि वह दो व तीन दिन से लगातार आ रहे हैं लेकिन खाद के कट्टे नहीं मिल रहे। किसानों ने बताया कि सुबह से शाम हो जाती है लेकिन खाद के लिए नंबर ही नहीं आता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811