Let’s travel together.

बच्चो की हत्या कर आत्महत्या करने वाले मृतक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज

0 203

देवरी में हुई थी दिल दहलाने वाली घटना
-एक साथ एक घर से निकली थी तीन तीन अर्थियां

सुरेन्द्र जैन रायपुर

सांकरा निको।तीन माह पूर्व 7 अगस्त को धरसीवा थाना के देवरी में एक साथ एक माह
मकान से दो बच्चों सहित पिता का शव बरामद होने के मामले में पुलिस विवेचना पुयर्न हो गई है इस मामले में पुलिस ने मृतक के खिलाफ बच्चों की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपुर ने बताया कि धरसीवा के मर्ग क्रमांक 141/2022 धारा 174 द०प्र०सं० के मृतिका कु० रागिनी साहू उम्र 6 वर्ष व मर्ग क्रमांक 142/2022 धारा 174 द0प्र0सं0 के मृतक अमित साहू उम्र 9 वर्ष की मर्ग जांच की गई गवाहो के कथन, पीएम रिपोर्ट संपूर्ण मर्ग जांच के आधार पर पाया गया कि मृतक रामेश्वर साहू की पत्नि रानू साहू उसे छोड़कर चली जाने से गुस्से मे आकर मृतक रामेश्वर साहू ने अपनी नाबालिक पुत्री रागिनी साहू व नाबालिक पुत्र अमित साहू की हत्या करने की नियत से दोनो नाबालिको को जबरन जहर सेवन करा दिया जिससे दोनो बच्चो की मृत्यु हो गयी एवं स्वयं जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच पर आरोपी रामेश्वर साहू व्दारा अपने दोनो बच्चो को जहर सेवन कराकर हत्या कर देना जो धारा 302 भादवि0 का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया था

सूचक ईश्वर साहू के द्वारा थाना धरसिवा में मौखिक सूचना दिया गया कि इसका छोटा भाई रामेश्वर साहू पिता दुखूँ साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम देवरी जो अपने पत्नी के भाग जाने के बाद दो बच्चों अमित साहू 09 वर्ष , रागिनी साहू 06 वर्ष को साथ लेकर अलग मकान में रह रहा था। सिलतरा में प्लांट में मज़दूरी का काम करता था, दिनांक 05/08/22 को डियूटी से आने के बाद अपने घर में था , आज दिनांक 07/08/22 को बंद घर से बदबू आने पर खिड़की से झाँककर देखने पर बेड में पड़े मिलने पर थाना में सूचना देना बताए है। मृतक अपने पत्नी के चले जाने से आहत था,उक्त जानकारी परिजनों के द्वारा दीं गयी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811