Let’s travel together.

शिवपुरी में खाद को लेकर मारामारी, किसान परेशान, लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है किसानों को

0 184

– भूखे प्यासे लंबी लाइनों में लगने को मजबूर किसान

– किसानों में आक्रोश, डीएपी को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की फसल की बुआई तेजी से हो रही है। ऐसे में किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। खाद वितरण केंद्रों पर इस समय डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है. बावजूद इसके डीएपी नहीं मिल पा रही. वहीं अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी किसानों को खाद मिल रहा है ऐसे में केंद्रों पर लंबी लाइन और धक्का मुक्की व्यवस्था की पोल खोल रही है।

खाद वितरण केंद्र के बाहर किसानों की लंबी-लंबी लाइनें–

जिले में इस समय गेहूं की बुआई बड़े पैमाने पर की जा रही इसलिए किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है. जैसे ही केंद्रों पर डीएपी आने की सूचना मिलती है किसान लाइन में लग जाते हैं. केंद्रों के बाहर भारी भीड़ धक्का-मुक्की के बीच कई घंटों इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल पाती है. ऐसे में किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।

भूखे प्यासे सुबह ही पहुंच जाते हैं किसान-

कई किसानों ने बताया है कुछ समय पहले हुई बारिश से पहले ही किसान की खेती काफी प्रभावित हुई है। अब उन्हें समय से खाद नहीं मिल रहा। किसानों ने बताया कि सुबह से शाम हो जाती है लेकिन खाद के लिए नंबर ही नहीं आता। किसानों का यह भी कहना है कि दो कट्टे प्रति किसान को दिए जा रहे हैं उनसे काम नहीं चल सकता। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जिले में पर्याप्त खाद है, लेकिन यहां तो खाद के लिए मारामारी मची हुई है l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811