Let’s travel together.

रायसेन में देवउठनी ग्यारस पर भगवान सालिगराम और माता तुलसी का हुआ विवाह

0 106

भगवान की निकली बरात जमकर नाचे बराती की आतिशबाजी

रायसेन। देव उठनी ग्यारस पर घर-घर में गन्नों का मंडप सजाकर देवों को जगाया गया। शहर के रामपुर मंदिर में भगवान सालिगराम और माता तुलसी के विवाह में सभी रस्में निभाई गई। इससे पहले रामपुर कॉलोनी में

भगवान सालिगराम की बारात शंख झालर की ध्वनि और बाजे-गाजे के साथ निकाली बारात में शामिल हुई महिलाओं द्वारा नृत्य भी किया गया वहीं जमकर रंगीन आतिशबाजी की श्रद्धालु भगवान को पालने में कंधे पर लेकर चल रहे थे।

उसके बाद बाराती मंदिर परिसर पहुंचे। रामपुर कॉलोनी में रहने वाले रामनारायण राय ने भगवान सालिगराम और माता तुलसी के पैर पखारे। इसके बाद कन्यादान किया गया। भगवान सालिगराम के पिता के रूप में पं. बद्री प्रसाद पाराशर मंदिर पर बारात लेकर पहुंचे।

यहां पर पंडित पवन शास्त्री ने मंत्रोच्चार से कन्यादान की पूरी रस्म पूर्ण कराई। फेरों के बाद माता तुलसी को की सिंदूर, मंगलसूत्र पहनाने के बाद माता तुलसी को से चूड़ियां और बिछिया भेंट की गई। इस मौके पर श्री 1008 बलराम दास त्यागी महाराज और भागवत कथा वाचक कृष्णा किशोरी भी भगवान सालिगराम और तुलसी विवाह में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811