Let’s travel together.

रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद

0 39

दो अपचारी बालक पकड़े गए, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

रायसेन। शहर के राहुल नगर क्षेत्र में घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने की दो अलग-अलग वारदातों का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख 5 हजार रुपये का चोरी गया मशरूका बरामद किया है। बरामदगी में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, पहली चोरी की घटना 16 अक्टूबर 2026 को हुई थी। राहुल नगर स्थित खेड़ापति माता मंदिर के पास रहने वाले गोपाल सिंह लोधी (50) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, करीब 50 से 60 हजार रुपये कीमत के, और 9,500 रुपये नकद चोरी कर ले गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वहीं, दूसरी घटना 11 नवंबर 2026 को सामने आई। राहुल नगर निवासी राजीव सिंह राजपूत (35) ने अपने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना से मिला सुराग

लगातार हुई चोरी की इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के निर्देशन और एसडीओपी आकांक्षा तलैया के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर सूचना और फरियादियों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश की।

जांच के दौरान पुलिस को दो अपचारी बालकों पर संदेह हुआ। उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने चोरी की दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

3.05 लाख रुपये का मशरूका बरामद

पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर पहली घटना से संबंधित 5 हजार रुपये नकद तथा दूसरी घटना में चोरी किए गए करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। इस तरह दोनों मामलों में कुल लगभग 3 लाख 5 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।विधिसम्मत कार्रवाई के बाद दोनों अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा करने और चोरी गया मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गोयल, प्रधान आरक्षक सुदीश गौर, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र रजक, मारखन उइके, सत्येंद्र लोधी, गोविंद वरदे, रविशंकर राठौर, आरक्षक कपिल जाट, शशांक दीक्षित, संदीप जैन, राजेंद्र उइके, विनोद तिवारी, अजय जामले एवं महिला आरक्षक पूजा लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा कर लाखों रुपये के जेवरात बरामद करना कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा की नई व्यवस्था से माधव चौक पर लगा रहा जाम     |     न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया      |     रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |     बैंक सेवा में समर्पित जीवन का सफर थमा, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंं. श्री सी.एल. तिवारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |     रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रातभर गूंजा ढोल-डीजे, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर जारी होंगे विशेष डाक टिकट     |     शिवपुरी शहर की प्रयोगशाला में एक और प्रयोग, गायब हुआ गुरुद्वारा चौराहा, बना दिया दोराहा     |     सीहोर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की सख्ती, 6 वाहन चालकों के काटे चालान     |     प्रतिबंध के बावजूद खेतों में धधक रही पराली, चारों ओर छाया धुएं का गुबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811