Let’s travel together.

दरगाह शरीफ मजार सालाना 801 वां उर्स प्रारम्भ,जिला प्रशासन की और से पेश हुईं चादर

0 149

रायसेन।जिला मुख्यालय से करीब 3 किमी दूर भोपाल रोड़ स्थित शहंशाह ए मालवा हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह पर आज 4 नवंबर शुक्रवार से सालाना 801वां उर्स प्रारंभ हो गया। पूर्व परम्पराओ के अनुरूप जिला प्रशासन की और से कलेक्टर अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक विकाशकुमार शाहवाल ने बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब की मजार पर चादर पेश की। और । सालाना यह उर्स 7 नवंबर को कुल की दुआ के साथ समाप्त होगा।


कोरोना काल के दो साल बाद यह पहला अवसर है,जब यह उर्स पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायसेन की शहंशाह ए मालवा हज़रत पीर फतेह की दरगाह मजार देश भर में प्रसिद्घ है । यहां पर उर्स में शामिल होने के लिए देशभर से जायरीन के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या आते है, जो यहां पर श्रद्धा आस्था के साथ सजदा करते हैं।इस दौरान मजहब की सभी दीवारें टूट जाती है।मजार पर श्रद्धालु मत्था टेकने के साथ देश की अमन चेन और खुशहाली के लिए दुआ करते है ।


इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा एसडीएम एलके खरे,एसडीओपी श्रीमती अदिति बी सक्सेना,तहसीलदार अजय प्रताप शहर काजी जहीरूद्दीन पटेल सहित दरगाह कमेटी के खुद्दाम मौजूद थे। कलेक्टर शुक्रवार शाम दरगाह शरीफ पहुंचे यहां उन्होंने उसके पहले दिन जिला प्रशासन की ओर से चादर पेश की इसके बाद दरगाह शरीफ खुद्दाम द्वारा सभी को साफा वादा गया।
उर्स का समापन 7 नवंबर को कुल की दुआ के साथ होगा। कोरोना काल के दो साल बाद यह पहला अवसर है, जब यह उर्स पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उर्स स्थल पर मेला भी लगेगा और रात में कव्वाली और मुशायरे का दौर भी चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811