Let’s travel together.

संजोग का कार्यक्रम 10-11 दिसंबर को, प्रविष्टि की अंतिम तिथि 10 नवंबर

0 208

सागर।जैन समाज के युवक-युवतियों को इच्छित, सुयोग्य जीवन साथी के चयन हेतु सागर में संजोग समिति द्वारा विगत 19 वर्षो से अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिचय सम्मेलन, विशिष्टताओं के साथ 10 एवं 11 दिसम्बर 2022 को आयोजित हो रहा है।
समिति के प्रचार मंत्री राकेश निश्चय ने बताया की प्रविष्टि भेजने के लिये वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें अथवा लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर भी फॉर्म भर सकते हैं।
पंजीयन/प्रविष्टि शुल्क 700 रूपये निर्धारित है ऑनलाईन फॉर्म भरने पर बॉयोडाटा अपलोड करना है संजोग 2022 स्मारिका मल्टी कलर में प्रिंट होगी। आपसे अनुरोध है कि आप इससे जुड़ें एवं समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ने का प्रयास करें। समिति की वेबसाइट www.sanjogsagar.com और mobile App sanjogsagar है इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
संजोग समिति की बैठकों का आयोजन भी प्रति सप्ताह हो रहा है और कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय हैं। रजनीश जैन डीसेंट और मुकेश खमकुंआ ने सभी समाज बंधुओं से शादी योग लड़के लड़कियों के बायोडाटा इस पत्रिका में प्रकाशन के लिए भेजने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811