Let’s travel together.

सलामतपुर की सौम्या का अमेज़न कंपनी में कपड़ों की मॉडलिंग के लिए हुआ चयन

0 287

नोएडा शहर में 88 बच्चों के बीच हुआ हुआ था सौम्या का ट्रायल

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सलामतपुर रातातलाई जैसे छोटे से कस्बे से निकलकर एक 6 वर्षीय बच्ची का चयन ऑनलाइन मार्केट की दिग्गज कंपनी अमेज़न के ब्रांड कपड़ों की मॉडलिंग के लिए हुआ है। सौम्या पाराशर के पिता सुनील पाराशर व माता श्रष्टि पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री कक्षा केजी 2 में नगर के ही महाराणा प्रताप स्कूल में पड़ती है। सौम्या का चयन यूट्यूब चैनल के माध्यम से हुआ और नोएडा में 88 बच्चों के बीच ट्रायल के दौरान दस बच्चों का सिलेक्शन किया गया। जिसमें सलामतपुर रातातलाई क्षेत्र की सौम्या पाराशर भी शामिल है। सौम्या ने अभी हाल ही में अमेज़न कंपनी के ब्रांड कपड़ों के किड्स सेक्शन के लिए मॉडलिंग की है। जो कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

सलामतपुर का नाम रोशन करने पर कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों के नागरिकों जिनमें सुनारी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू पठान, नीरज जैन, मुनव्वर मंसूरी, तुलसीराम मेहरा, भाजपा नेता नीतेश जैन, विजय चौकसे, विकास बिल्लोरे, संजीव यादव, रितेश अग्रवाल, साजिद खान, दीपक अहिरवार, मयंक साहू, महेश सेन, हसन मंसूरी, राकेश मीणा बढ़नपुर, वरिष्ठ पत्रकार वहीद खान, अदनान खान, दिनेश जोशी, नसीम खान पत्रकार दीवानगंज सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चढ़ावा चोरी कांड तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के लिए भी झटका है- अजय बोकिल     |     वरिष्ठ अधिवक्ता पवन चौबे लोक अभियोजक बने     |     बेगमगंज में नवनिर्मित सुसज्जित रथ पर निकले जगत के नाथ     |     मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा खसरा को शून्य तक पहुंचाने वाली पंचायतो को मिलेगा सुमन पंचायत पुरूस्कार- उप मुख्यमंत्री      |     टी आई के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी में लगाई तार की जाली     |     जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर प्राचार्य को दी कड़ी चेतावनी     |     रिमझिम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा     |     शंकरलाल मारू लाडना बने अखिल भारतीय मारु कुमावत समाज के जिला मीडिया प्रभारी     |     घर में फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस     |     देवास में निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811