बेगमगंज रायसेन। अयोध्या नगर बेगमगंज में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस में पंडित कमलेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बच्चों को धर्मात्मा बनाना मां-बाप का नैतिक दायित्व है। यदि बच्चे आपकी नहीं बात न मानकर मनमानी करते हैं, तो इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं। क्योंकि आपने ही बच्चों का सुविधाएं तो दीं, लेकिन उन्हें संस्कार नहीं दिये। अब वे यदि गलत करते हैं, तो उसका नुकसान तो हमें उठाना पड़ेगा।यदि हमारे पितर प्रसन्न न हों तो हमें शांति व समृद्धि नहीं मिल सकती। इसलिए उन्हें प्रसन्न रखें। अपने माता-पिता के लिए खुश रखें उनकी सेवा करना हमारा दायित्व है क्योंकि उन्होंने हमारे लिए क्या नहीं किया उन्होने कहा कि मंदिर में कथा और सार्वजिनक स्थल पर महिलाओं को बाल खोलकर नहीं जाना चाहिए। स्त्री के केस खुले होना अशुभ माना जाता है। पुरुषों को अपनी चोटी में गांठ मारकर रखनी चाहिए। कथा के विश्राम पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।