Let’s travel together.

जन अभियान परिषद सरकार और जनता के मध्य सेतु का कार्य कर रहा है -प्रहलाद भारती

0 110

पोहरी विधानसभा के ग्राम सतनवाडा खुर्द में खेरे वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में म.प्र.जन अभियान परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारती ने कहा कि जन अभियान परिषद सरकार और जनता के मध्य सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं का प्रसार प्रचार करने के लिए जन अभियान परिषद को धन्यवाद दिया। कार्यकम में विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा जी के द्वारा मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के बारे में बताया और प्रस्फुटन समितियो को ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जन अभियान परिषद के शिशुपाल सिंह जादौन ने जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति के कार्यो के बारे में बताया। मुख्य अतिथि द्वारा वहा उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती के साथ बैठकर अन्नकूट भंडार प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम मे राम तिवारी, सतनवाडा नरवर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह बैस, सतनवाडा सरपंच दिनेश धाकर नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कांकर से चंदनसिंह धाकड, कैलाश धाकड़, रामनरेश रावत, आदि प्रस्फुटन समितियो के सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811