Let’s travel together.

मप्र की शिवराज सरकार कर्ज में डूबी,प्रदेश में 3 लाख 27 हजार करोड़ का लोन

0 147

– 13 दिनों में तीसरी बार लिया 2000 करोड़ का ऋण, किसानों पर संकट

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कर्ज ले रही है। पहले से ही 3 लाख 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ में दबी सरकार ने एक बार फिर 2000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। 7.88 प्रतिशत के दर से साल 2023 तक शिवराज सरकार इस कर्ज को चुकाएगी। बता दें कि दो सप्ताह के अंदर सरकार 4000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
13 दिनों में सरकार ने तीसरी बार लिया कर्ज

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने 13 दिनों के अंदर यह तीसरी बार लोन लिया है। इससे पहले सरकार ने 14 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को लोन लिया था। 19 अक्टूबर को एक हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था। सरकार 2 सप्ताह के अंदर 4000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।

मध्यप्रदेश पर अब तक इतना कर्ज

आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए देने के लिए शिवराज सरकार ने यह ऋण लिया है। अब तक प्रदेश पर 3 लाख 27 हजार करोड़ का लोन है। फिलहाल चालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक ऋण लेने की पात्रता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811